ePaper

पाकिस्तानी राजदूत मजीद खान का दावा, अजहर मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

Updated at : 04 May 2019 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी राजदूत मजीद खान का दावा, अजहर मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित होने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क

इस्लामाबाद : अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि यह कदम आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाता […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान ने कहा है कि जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि यह कदम आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था.

इसे भी देखें : आतंकी मसूद अजहर पर चला पाकिस्तान का चाबूक: संपत्तियां सील करने, यात्रा पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी

समाचार पत्र डॉन के अनुसार, राजदूत असद मजीद खान ने कहा कि अमेरिका ने अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने के बाद पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया में उसकी प्रतिबद्धता की सराहना की. वह इस सप्ताह ह्यूस्टन की यात्रा पर हैं. उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसका (वैश्विक आतंकवादी घोषित किये जाने)अमेरिका या चीन के साथ हमारे संबंधों पर कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ना चाहिए.

खान ने कहा कि यह आतंकवाद से लड़ने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ करता है. इसके पहले उन्होंने ह्यूस्टन में वर्ल्ड अफेयर्स कॉंसिल को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान के संबंधों में सुधार आया है. खान ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और परिणामी रिश्ता है. हम मजबूत साझेदारी को लेकर उत्सुक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola