ePaper

FBI ने पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यक्ति को हवाईअड्डे पर किया गिरफ्तार

Updated at : 04 May 2019 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
FBI ने पाकिस्तानी-अमेरिकी व्यक्ति को हवाईअड्डे पर किया गिरफ्तार

वॉशिंगटन : एफबीआई ने एक पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक को दो आतंकवादी संगठनों इस्लामिक स्टेट और जैश-ए-मोहम्मद के साथ संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वकार अल-हसन (35) नाम के व्यक्ति को मंगलवार को उत्तरी कैरोलिना के शार्लट डगलस इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया. हसन 15 साल की उम्र में 1999 में अपने परिवार […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : एफबीआई ने एक पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक को दो आतंकवादी संगठनों इस्लामिक स्टेट और जैश-ए-मोहम्मद के साथ संपर्क रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वकार अल-हसन (35) नाम के व्यक्ति को मंगलवार को उत्तरी कैरोलिना के शार्लट डगलस इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया.

हसन 15 साल की उम्र में 1999 में अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गया था, जिससे स्वाभाविक रूप से वह अमेरिकी नागरिक हो गया लेकिन उसने अपनी पाकिस्तान की नागरिकता ही बरकरार रखी.

पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र ने एक मई को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है. अगर हसन को दोषी करार दिया जाता है तो उसे आठ साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

अदालत के दस्तावेजों के अनुसार एफबीआई को 2014 में सूचना मिली थी कि वह आतंकवादी संगठनों के साथ संपर्क में है. इसके बाद एफबीआई के साथ पूछताछ के दौरान हसन ने किसी भी आतंकवादी संगठन के साथ संपर्क होने या उनकी मदद करने से इंकार किया.

वहीं नवंबर, 2015 में हसन ने एफबीआई के साथ पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया कि उसने पहले झूठ बोला था और वह इस्लामिक स्टेट और जैश-ए-मोहम्मद के साथ संपर्क में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola