पश्चिम बंगाल LIVE : शाम पांच बजे तक दार्जिलिंग में 72.03 और रायगंज में 73.42 प्रतिशत मतदान

Updated at : 18 Apr 2019 11:03 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल LIVE : शाम पांच बजे तक दार्जिलिंग में 72.03 और रायगंज में 73.42 प्रतिशत मतदान

5.54 PM : रायगंज में शाम पांच बजे तक 73.42 प्रतिशत मतदान 5.50 PM : जलपाईगुड़ी में शाम पांच बजे तक 82.76 प्रतिशत मतदान 5.44 PM : दार्जिलिंग में बंपर वोटिंग पांच बजे तक 72.03 प्रतिशत मतदान 4.08 PM : दोपहर तीन बजे तक दार्जिलिंग में 59 प्रतिशत और रायगंज में 62.36 प्रतिशत मतदान 4.00 […]

विज्ञापन

5.54 PM : रायगंज में शाम पांच बजे तक 73.42 प्रतिशत मतदान

5.50 PM : जलपाईगुड़ी में शाम पांच बजे तक 82.76 प्रतिशत मतदान

5.44 PM : दार्जिलिंग में बंपर वोटिंग पांच बजे तक 72.03 प्रतिशत मतदान

4.08 PM : दोपहर तीन बजे तक दार्जिलिंग में 59 प्रतिशत और रायगंज में 62.36 प्रतिशत मतदान

4.00 PM : दोपहर तीन बजे तक जलपाईगुड़ी में 71 प्रतिशत मतदान

2.38 PM : जलपाईगुड़ी में 54.73 प्रतिशत मतदान

2.37 PM : दार्जिंलिंग में 47.52 और रायगंज में 52.54 प्रतिशत मतदान

2.36 PM : दोपहर एक बजे तक 51.60 प्रतिशत मतदान

12.14 PM : चोपड़ा में भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओंके बीच संघर्ष, मतदान केंद्र में मारपीट, ईवीएम तोड़ा

11.57 AM : 11 बजे तक दार्जिलिंग में 32 प्रतिशत मतदान

11.55 AM : चोपड़ा में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

देखें वीडियो कैसे तोड़ा गया ईवीएम

कोलकाता/सिलीगुड़ी: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज पश्चिम बंगाल के तीन लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है. आम चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार 18 अप्रैल को पश्चिम बंगाल की तीन लोकसभा सीटों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और रायगंज में मतदान हो रहा है. ये तीनों ही सीटें उत्तर बंगाल में पड़ती हैं. मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक मतदान होगा.सुबह नौ बजे तक जलपाईगुड़ी में 16.84, दार्जिलिंग में 16.14, और रायगंज में 17.45 प्रतिशत मतदान हुआ.

मतदान के दौरान उत्तर दिनाजपुर जिले में कई स्थानों से हिंसा की खबरें मिल रही हैं. माकपा के निवर्तमान सांसद तथा रायगंज सीट से वाम मोर्चा उम्मीदवार मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर हमला हुआ है. हालांकि इस हमले में उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है वे बाल बाल बच गए हैं. इस्लामपुर के पाटोगाड़ा इलाके में मोहम्मद सलीम की गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने हमला किया. पुलिस जल्दी मौके पर पहुंच गई और मोहम्मद सलीम को सही सलामत वहां से ले गई.

इसके अलावा दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के अधीन चोपड़ा इलाके में भी हिंसा की खबर है. चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र उत्तर दिनाजपुर जिले में है. लेकिन यह दार्जिलिंग संसदीय क्षेत्र के अधीन पड़ता है. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चोपड़ा में मतदाताओं ने वोट डालने में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया है. उसके बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग हाईवे पर जमा हो गए और सड़क जाम कर दिया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है.

हाईवे जाम कर रहे लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. स्थानीय लोगों ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट डालने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. उत्तर दिनाजपुर जिले के ही ग्वाल पोखर इलाके में दो संवाददाताओं पर हमला किया गया है. यह दोनों टीवी चैनल के संवाददाता हैं. हमले में इनके सिर पर काफी चोट आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola