ePaper

पीएम मोदी पर इमरान के बयान पर कुरैशी ने दी सफाई : कहा, टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश

Updated at : 11 Apr 2019 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी पर इमरान के बयान पर कुरैशी ने दी सफाई : कहा, टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर किया गया पेश

इस्लामाबाद : भारत में हो रहे आम चुनावों को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से दिये गये बयान पर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मचे बवाल के बाद गुरुवार को वहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सफाई दी है. मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : भारत में हो रहे आम चुनावों को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ओर से दिये गये बयान पर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में मचे बवाल के बाद गुरुवार को वहां के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सफाई दी है. मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने गुरुवार को कहा कि भारत में चुनाव परिणाम के नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान की टिप्पणी को भारतीय मीडिया ने सनसनीखेज बनाने के लिए तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में खान की आपत्ति से हर कोई वाकिफ है.

विदेशी पत्रकारों के साथ साक्षात्कार के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री खान ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी भाजपा आम चुनावों में जीतकर वापसी करती है, तो भारत और पाकिस्तान के पास शांति वार्ता करने और कश्मीर मुद्दे को सुलझाने का बेहतर अवसर होगा. खान की टिप्पणी पर पाकिस्तान में विपक्षी दलों के साथ ही भारत में भी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी.

पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन की खबर में कहा गया कि विदेश मामलों पर सीनेट की स्थायी समिति को संबोधित करते हुए गुरुवार को विदेश मंत्री ने भारतीय मीडिया पर सबकुछ सनसनीखेज बनाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान को संदर्भ से इतर प्रकाशित किया गया. उन्होंने कहा कि मोदी के संदर्भ में प्रधानमंत्री खान की आपत्ति जग जाहिर है और हर किसी को उनके (खान के) मोदी के बारे में राय पता है. कुरैशी ने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता ही वहां के चुनावों में विजेता का फैसला करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola