मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान का आरोप, बुर्का पहनकर की जा रही है फेक वोटिंग

मुजफ्फरनगर (यूपी) : लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान देश के 91लोकसभा सीट पर जारी है. उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर सीट पर भी आज मतदान हो रहा है. यहां से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने क्षेत्र में ‘फेक वोटिंग’ की शिकायत की है. उनका आरोप है कि क्षेत्र में बुर्का पहनकर […]
मुजफ्फरनगर (यूपी) : लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान देश के 91लोकसभा सीट पर जारी है. उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर सीट पर भी आज मतदान हो रहा है. यहां से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने क्षेत्र में ‘फेक वोटिंग’ की शिकायत की है. उनका आरोप है कि क्षेत्र में बुर्का पहनकर कई ऐसे लोग मतदान कर रहे हैं, जो फर्जी वोटिंग कर रहे हैं.
Union Minister and Muzaffarnagar BJP candidate Dr. Sanjiv Balyan: Faces of women in burkhas are not being checked and I allege that fake voting is being done. If not looked into, I will demand a repoll pic.twitter.com/Gphlm2NoRx
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 11, 2019
उन्होंने कहा है कि अगर इस मामले में कुछ नहीं किया गया तो वे पुनर्मतदान की मांग करेंगे. गौरतलब है कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनकर ही वोटिंग करती हैं और ऐसे में लगातार ‘फेक वोटिंग’ की शिकायत की जाती रही है.मुजफ्फरनगर एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां मुसलमानों की आबादी कुल आबादी का 41.30 प्रतिशत है. यहां से सांसद संजीव बालियान ने बसपा के कादिर राणा को मात दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




