दुस्साहस : पुलवामा हमले में जैश का हाथ होने को लेकर पाकिस्तान ने भारत से मांगा और सबूत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकवादी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के देश में शिविरों की मौजूदगी के संबंध में बुधवार को भारत से और सबूत मांगे हैं. विदेश कार्यालय ने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को विदेश सचिव द्वारा विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने पुलवामा आतंकवादी हमले में जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के देश में शिविरों की मौजूदगी के संबंध में बुधवार को भारत से और सबूत मांगे हैं. विदेश कार्यालय ने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायुक्त को विदेश सचिव द्वारा विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और पुलवामा घटना के संबंध में प्रारंभिक निष्कर्ष साझा किये गये.
इसे भी देखें : पुलवामा आतंकी हमला : 10 किमी दूर तक सुनी गयी धमाके की आवाज, धड़ा-धड़ गिरे दुकानों के शटर
विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पुलवामा हमले पर भारतीय डोजियर की जांच के बाद प्रारंभिक निष्कर्ष भारत के साथ साझा किये गये. भारत ने 27 फरवरी को नयी दिल्ली में पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा था, जिसमें पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद की संलिप्तता का विशिष्ट विवरण था. विदेश कार्यालय ने कहा कि हमने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए भारत से और जानकारी/सबूत मांगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




