दुर्लभ बीमारी की चपेट में मुशर्रफ, दुबई के अस्पताल में भरती

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के एक दुर्लभ किस्म की बीमारी की चपेट में आने के बाद उन्हें इलाज के लिए दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीमारी से उनका तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो गया है. उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी. जनरल (सेवानिवृत्त) मुशर्रफ 2016 से ही […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के एक दुर्लभ किस्म की बीमारी की चपेट में आने के बाद उन्हें इलाज के लिए दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीमारी से उनका तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो गया है. उनकी पार्टी ने यह जानकारी दी. जनरल (सेवानिवृत्त) मुशर्रफ 2016 से ही दुबई में रह रहे हैं. उन पर साल 2007 में संविधान को निलंबित करने के सिलसिले में देशद्रोह का मामला चलाया जा रहा है . इस दंडनीय अपराध के मामले की सुनवाई 2014 में शुरू हुई थी. अगर वे दोषी साबित होते हैं तो उन्हें मौत की सजा तक दी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




