ePaper

तनाव के बीच पाकिस्तान ने रोकी समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा

Updated at : 28 Feb 2019 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
तनाव के बीच पाकिस्तान ने रोकी समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा

लाहौर : पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा रोक दी है. यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को रवाना होती है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, […]

विज्ञापन

लाहौर : पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने दोनों देशों के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस रेल सेवा रोक दी है. यह ट्रेन लाहौर से सोमवार और गुरुवार को रवाना होती है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा तनाव के मद्देनजर समझौता एक्सप्रेस का परिचालन आज ( गुरुवार को) निलंबित कर दिया गया.”

सप्ताह में दो बार चलने वाली इस ट्रेन के जरिए लाहौर से 16 यात्रियों को रवाना होना था. मंत्रालय ने रेल सेवा बहाल करने के लिए कोई निश्चित तिथि बताए बिना कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच सुरक्षा हालात में सुधार होते ही समझौता एक्सप्रेस का परिचालन बहाल किया जाएगा.”

मंत्रालय के बयान से पहले रेलवे के प्रवक्ता ने सुबह कहा था कि भारत के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे रवाना होने वाली रेल सेवा रद्द हो गयी.

‘डॉन न्यूज’ ने बताया कि कराची से इस ट्रेन का सफर शुरू हुआ लेकिन अधिकारियों ने सेवा को निलंबित कर दिया जिसके कारण यह लाहौर रेलवे स्टेशन पर रोक दी गयी. समझौता एक्सप्रेस में छह स्लीपर डिब्बे और एक एसी 3 टियर कोच है. इस रेल सेवा की शुरुआत शिमला समझौते के तहत 22 जुलाई 1976 को की गई थी.

सूत्रों ने बताया कि इस रेल में आम तौर पर करीब 70 प्रतिशत सीटें भरी होती हैं लेकिन पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से इसमें बड़ी गिरावट आयी है. पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे. इस हमले के बाद भारत ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था.

इस अभियान में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola