ePaper

माली में संयुक्त राष्ट्र शिविर पर हमला, आठ शांति सैनिकों की मौत

Updated at : 20 Jan 2019 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
माली में संयुक्त राष्ट्र शिविर पर हमला, आठ शांति सैनिकों की मौत

बमाको : उत्तरी माली में संयुक्त राष्ट्र के एक शिविर पर हुए हमले में चाड के कम से कम आठ संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गयी. माली में यूनाइटेड नेशन्स मल्टीडायमेंशनल इंटिग्रेटेड स्टेबलाइजेशन मिशन (एमआईएनयूएसएमए) के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी. सूत्र ने बताया, अब तक कम से कम आठ शांति सैनिकों […]

विज्ञापन

बमाको : उत्तरी माली में संयुक्त राष्ट्र के एक शिविर पर हुए हमले में चाड के कम से कम आठ संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की मौत हो गयी. माली में यूनाइटेड नेशन्स मल्टीडायमेंशनल इंटिग्रेटेड स्टेबलाइजेशन मिशन (एमआईएनयूएसएमए) के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी.

सूत्र ने बताया, अब तक कम से कम आठ शांति सैनिकों की मौत हुई. सूत्र ने बताया कि यह हमला अल्जीरिया की सीमा से लगे एग्यूलहोक में रविवार को तड़के हुई. वहीं, माली के सुरक्षा बल के एक सूत्र ने बताया कि कम से कम छह लोगों की मौत हुई और 19 घायल हो गये. वहीं, उत्तरी माली के एक राजनयिक ने बताया कि कई हमलावर भी मारे गये हैं. पिछले साल अप्रैल में इसी शिविर पर हुए हमले में दो शांतिसैनिकों की मौत हो गयी थी और कई अन्य घायल हो गये थे.

संयुक्त राष्ट्र के एक मिशन के तहत माली में 13,000 से ज्यादा शांतिसैनिक तैनात हैं. इसकी स्थापना 2012 इस्लामिक मिलिशिया के उत्तरी माली पर कब्जा जमाने के बाद किया गया था. लेकिन, 2013 में उन्हें फ्रांस के सैनिकों ने पीछे धकेल दिया था. बमाको सरकार और सशस्त्र समूहों के बीच 2015 में एक शांति समझौता पर हस्ताक्षर हुआ, जिसका लक्ष्य माली में शांति बहाल करना था. लेकिन, इस समझौते के बाद भी यहां इस्लामिक आतंकवादियों के हमले जारी रहे और उन्होंने बुर्किनी फासो और नाइजर में भी हमले किये.

इससे पहले उत्तर पूर्वी माली में आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी. सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि यह हमला जिहादी हिंसा से बुरी तरह प्रभावित इलाके में मेनाका से करीब 45 किलोमीटर दूर हुआ. जिहादियों की हिंसा में 2018 में सैकड़ों लोगों की जान गयी थी. सरकारी अधिकारी ने बताया, सशस्त्र लोगों के हमले में मंगलवार को कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी जिनमें मूवमेंट फॉर द साल्वेशन ऑफ अजवाद (एमएसए) के लड़ाके और नागरिक शामिल हैं. एक स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि ने बताया कि हमलावर मोटरबाइकों पर आये थे और उन्होंने एमएसए की एक चौकी पर हमला किया. हमले में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola