माली में आतंकवादियों के हमले में दस की मौत

बमाको : उत्तर पूर्वी माली में आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर है. मृतकों में एक सशस्त्र समूह के सदस्य और आम नागरिक भी शामिल हैं. सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हमला जिहादी हिंसा से बुरी तरह प्रभावित इलाके में मेनाका से […]
बमाको : उत्तर पूर्वी माली में आतंकवादियों के हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर है. मृतकों में एक सशस्त्र समूह के सदस्य और आम नागरिक भी शामिल हैं.
सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह हमला जिहादी हिंसा से बुरी तरह प्रभावित इलाके में मेनाका से करीब 45 किलोमीटर दूर हुआ. जिहादियों की हिंसा में 2018 में सैकड़ों लोगों की जान गयी थी.
सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘सशस्त्र लोगों के हमले में मंगलवार को कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी जिनमें मूवमेंट फॉर द साल्वेशन ऑफ अजवाद (एमएसए) के लड़ाके और नागरिक शामिल हैं.’
एमएसए ने एक बयान में हमले की निंदा की है. उसने कहा, ‘‘झड़पों के अंत में हमलावरों ने बुजुर्गों समेत करीब 20 लोगों पर हमला कर दिया.’
एक स्थानीय निर्वाचित प्रतिनिधि ने बताया कि हमलावर मोटरबाइकों पर आए थे और उन्होंने एमएसए की एक चौकी पर हमला किया. हमले में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




