सिर्फ कुकिंग ही नहीं, होटल मैनेजमेंट में छुपे हैं कमाई के ये शानदार मौके

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (Freepik)

Hotel Management Course: अगर आपको लोगों से मिलना-जुलना पसंद है और नई जगहों पर काम करने का शौक है, तो होटल मैनेजमेंट कोर्स आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आज के समय में इस फील्ड में कम फीस में आप लाखों की सैलरी पा सकते हैं.

विज्ञापन

Hotel Management Course: आज के समय में होटल और टूरिज्म इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है. छोटे शहरों से लेकर बड़े मेट्रो शहरों तक हर जगह अच्छे होटल, रिसॉर्ट और रेस्टोरेंट्स की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में Hotel Management Course उन स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन चुका है, जो लोगों से जुड़कर काम करना पसंद करते हैं और एक ग्लैमरस करियर चाहते हैं. 

विज्ञापन

Hotel Management क्या है?

होटल मैनेजमेंट एक प्रोफेशनल कोर्स है, जिसमें आपको होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े सभी कामों की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें कस्टमर सर्विस, फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस मैनेजमेंट जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. इस कोर्स के कई फायदे है, जैसे

  • जल्दी जॉब मिलने के चांस
  • देश-विदेश में काम करने का मौका
  • ग्लैमरस और इंटरैक्टिव फील्ड
  • खुद का होटल या रेस्टोरेंट खोलने का अवसर

कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं?

होटल मैनेजमेंट में कई तरह के कोर्स होते हैं, जिन्हें आप अपनी पढ़ाई और रुचि के हिसाब से चुन सकते हैं. 

  • डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट
  • बैचलर डिग्री (BHM / BSc in Hospitality)
  • मास्टर डिग्री (MHM / MBA in Hospitality)
  • सर्टिफिकेट कोर्स (6 महीने से 1 साल)

इस कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?

होटल मैनेजमेंट में पढ़ाई काफी प्रैक्टिकल होती है. इसमें आपको ये स्किल्स सिखाई जाती हैं- 

  • कुकिंग और फूड प्रोडक्शन
  • कस्टमर को हैंडल करना
  • होटल का मैनेजमेंट
  • कम्युनिकेशन स्किल
  • टीमवर्क और लीडरशिप

करियर के मौके

Hotel Management कोर्स करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन होते हैं:

  • होटल मैनेजर
  • शेफ (Chef)
  • फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव
  • एयरलाइन कैटरिंग
  • इवेंट मैनेजमेंट
  • क्रूज लाइन जॉब
  • भारत ही नहीं, विदेशों में भी इस फील्ड में बहुत मौके मिलते हैं. 

सैलरी डिटेल्स

होटल मैनेजमेंट कोर्स करने के बाद शुरुआत में सैलरी 15,000 से 25,000 रुपये प्रति महीने तक हो सकती है. जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है, आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है. अच्छे होटल्स या विदेश में काम करने पर आप लाखों तक कमा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद बैंकिंग में बनाना चाहते हैं करियर, जानें क्या है BBI कोर्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola