ePaper

बोले ट्रंप- अमेरिका ने बच्चों पर आंसू गैस का नहीं किया इस्तेमाल

Updated at : 27 Nov 2018 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
बोले ट्रंप- अमेरिका ने बच्चों पर आंसू गैस का नहीं किया इस्तेमाल

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा बलों को मेक्सिको सीमा पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े क्योंकि कुछ लोग सीमा को पार करने की कोशिश रहे थे, लेकिन इसका इस्तेमाल बच्चों पर नहीं किया गया. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सुरक्षा बलों को मेक्सिको सीमा पर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े क्योंकि कुछ लोग सीमा को पार करने की कोशिश रहे थे, लेकिन इसका इस्तेमाल बच्चों पर नहीं किया गया. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में यह बात कही.

संवाददाताओं ने अवैध शरणार्थियों को अमेरिका में प्रवेश करने से रोकने के लिए अमेरिकी सीमा गश्त अधिकारियों द्वारा मेक्सिको की सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे जाने के बारे में प्रश्न किया था. इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘हमने नहीं किया. हम इसका (आंसू गैस) इस्तेमाल बच्चों पर नहीं करते.’

राष्ट्रपति ने जोर दे कर कहा कि उन्हें इसका इस्तेमाल करना पड़ा क्योंकि कुछ लोग सीमा पार करने का प्रयास रहे थे और लब्बोलुआब यह है कि कोई भी हमारे देश में अवैध तरीके से प्रवेश नहीं कर सकता. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मेक्सिको से कहा था कि वह शरणार्थियों को सीमा पार नहीं करने दे.

उन्होंने कहा,‘‘ मेक्सिको यह देखना चाहता है कि क्या वे ऐसा कर सकते हैं. लेकिन हमने कुछ समय के लिये सीमा को बंद कर दिया। वे अमेरिका में नहीं आ रहे हैं. वे हमारे देश में नहीं आएंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola