शिकागो के अस्पताल में गोलीबारी, चार की मौत

शिकागो : शिकागो स्थित एक अस्पताल के पार्किंग में कहासुनी के बाद सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा की गयी गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. मर्सी अस्पताल में पुलिस और आरोपी व्यक्ति के बीच मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद ही यह मामला शांत हुआ. पुलिस अधीक्षक एडी […]
शिकागो : शिकागो स्थित एक अस्पताल के पार्किंग में कहासुनी के बाद सोमवार को एक व्यक्ति द्वारा की गयी गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी. मर्सी अस्पताल में पुलिस और आरोपी व्यक्ति के बीच मुठभेड़ में उसके मारे जाने के बाद ही यह मामला शांत हुआ.
पुलिस अधीक्षक एडी जॉन्सन ने संवाददाताओं से कहा कि चार लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी, अस्पताल की दो महिला कर्मचारी और आरोपी शामिल हैं.
जॉन्सन ने कहा कि पार्किंग में कहासुनी के दौरान आरोपी ने पहले एक महिला को गोली मारी जिसके साथ उसके घरेलू संबंध थे. फिर उसने पुलिसकर्मी को गोली मारी और भागकर अस्पताल के अंदर घुस गया. उन्होंने बताया कि स्वाट टीम सहित अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा. वहां पुलिस और आरोपी के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई.
जॉन्सन ने कहा कि इस मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने लिफ्ट से बाहर निकली एक अन्य महिला को गोली मार दी. आरोपी बेहद गंभीर रूप से घायल था. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उसने खुद से गोली मारी ली या वह पुलिस की गोलियां लगने से मरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




