ePaper

US ने सऊदी प्रिंस से कहा : खशोगी के हत्यारों को जवाबदेह ठहराया जायेगा

Updated at : 12 Nov 2018 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
US ने सऊदी प्रिंस से कहा : खशोगी के हत्यारों को जवाबदेह ठहराया जायेगा

वाशिंगटन : अमेरिकाके विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से कहा कि अमेरिका सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहरायेगा. फोन पर हुई विस्तृत बातचीत में दोनों के बीच यमन में चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा हुई. गौरतलब है […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकाके विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सोमवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से कहा कि अमेरिका सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहरायेगा.

फोन पर हुई विस्तृत बातचीत में दोनों के बीच यमन में चल रहे संघर्ष पर भी चर्चा हुई.

गौरतलब है कि अमेरिका में रह रहे सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की दो अक्तूबर को तुर्की के इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दीगयी थी. सऊदी क्राउन प्रिंस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है.

इस घटना से अमेरिका और सऊदी अरब के बीच दशकों पुराने संबंध में तनाव आ गया है. वाशिंगटन पोस्ट के लिए लिखने वाले खशोगी कई चीजों को लेकर सऊदी शासन की आलोचना करते थे.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में कहा, ‘विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि अमेरिका जमाल खशोगी की हत्या में शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहरायेगा और सऊदी अरब को भी ऐसा ही करना चाहिए.’

शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने पहले कहा था कि खशोगी की हत्या ‘अंतरराष्ट्रीय कानून के मानदंडों का उल्लंघन करती है’ और अमेरिका इसमें संलिप्त लोगों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में विचार कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola