झूठी खबरों के खिलाफ बीबीसी के अभियान का होगा आगाज

लंदन : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) गलत सूचना और झूठी खबरों के खिलाफ एक नया अभियान शुरू करेगी. वैश्विक मीडिया साक्षरता को बढ़ाने के खास मकसद वाले इस काम में भारत सहित दूसरे देशों में कार्यशालाएं और बहस मुबाहिसे आयोजित किए जाएंगे. ‘दि बियोंड फेक न्यूज प्रोजेक्ट’ नाम का यह अभियान आधिकारिक रूप से सोमवार […]
लंदन : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) गलत सूचना और झूठी खबरों के खिलाफ एक नया अभियान शुरू करेगी. वैश्विक मीडिया साक्षरता को बढ़ाने के खास मकसद वाले इस काम में भारत सहित दूसरे देशों में कार्यशालाएं और बहस मुबाहिसे आयोजित किए जाएंगे. ‘दि बियोंड फेक न्यूज प्रोजेक्ट’ नाम का यह अभियान आधिकारिक रूप से सोमवार को शुरू हो रहा है .
इसमें भारत और केन्या में परिचर्चा, तकनीकी हल निकालने के लिए हैकाथॉन और भारत, अफ्रीका, एशिया-प्रशांत, यूरोप, अमेरिका एवं मध्य अमेरिका में फैले बीबीसी नेटवर्कों में विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे. ‘दि बियोंड फेक न्यूज’ मीडिया साक्षरता कार्यक्रम भारत एवं केन्या में कार्यशालाओं के आयोजन के साथ पहले ही दस्तक दे चुका है. इसका लक्ष्य ब्रिटेन में गलत सूचनाओं से निपटने की दिशा में काम करना है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




