पहले ‘जनमत संग्रह’ में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप के पसीने छुड़ाये, निचले सदन में मिला बहुमत

वाशिंगटन : अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. अब तक के चुनाव परिणामों से यह तस्वीर साफ होने लगी है कि अब डेमोक्रेटिक पार्टी का कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधिसभा में नियंत्रण हो जायेगा. हालांकि, उनकी रिपब्लिकन पार्टी का उच्च सदन सीनेट में नियंत्रण […]
वाशिंगटन : अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है. अब तक के चुनाव परिणामों से यह तस्वीर साफ होने लगी है कि अब डेमोक्रेटिक पार्टी का कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधिसभा में नियंत्रण हो जायेगा.
हालांकि, उनकी रिपब्लिकन पार्टी का उच्च सदन सीनेट में नियंत्रण बना रह सकता है. इन परिणामों से वाशिंगटन में शक्ति संतुलन बदल जाने की आशा है.
वर्ष 2016 में हुए चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी का कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत था. अब मध्यावधि चुनावों के परिणाम से राष्ट्रपति ट्रंप को शासन चलाने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है. हालांकि, देश भर में मतगणना अभी जारी है और कुछ राज्यों में मतदान चल भी रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




