ePaper

पेरिस में नहीं होगी पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात

Updated at : 06 Nov 2018 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
पेरिस में नहीं होगी पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से पेरिस में मुलाकात को लेकर ‘‘आश्वस्त नहीं” हैं. दोनों नेताओं के पेरिस में इस सप्ताह प्रथम विश्वयुद्ध की याद में हो रहे आयोजन में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है. उन्होंने सोमवार को बताया कि वे अर्जेंटीना में […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से पेरिस में मुलाकात को लेकर ‘‘आश्वस्त नहीं” हैं. दोनों नेताओं के पेरिस में इस सप्ताह प्रथम विश्वयुद्ध की याद में हो रहे आयोजन में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है.

उन्होंने सोमवार को बताया कि वे अर्जेंटीना में 30 नवंबर और एक दिसंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में मुलाकात करेंगे. जल्द ही अन्य मुलाकातों की संभावना है. उनके और रूसी राष्ट्रपति के बीच मुलाकात के बारे में एक सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘‘अभी हमने कुछ तय नहीं किया है। हम नहीं जानते कि यह सही स्थान होगा. मैं दूसरी वजहों से पेरिस में होउंगा.”

इससे पहले ऐसी खबर थी कि वह और पुतिन इस सप्ताह पेरिस में मुलाकात करेंगे. ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव के लिए एक चुनावी रैली में जाने से पहले कहा, ‘‘लेकिन हम जी-20 में मुलाकात करेंगे और संभवत: उसके बाद भी मुलाकात करेंगे. शायद काफी मुलाकातें….रूस, चीन तथा उन सभी के साथ मुलाकात करना अच्छी बात होगी. हमारी कई मुलाकातें होंगी लेकिन मैं इसे लेकर आश्वस्त नहीं हूं कि हम पेरिस में बैठक करेंगे। शायद नहीं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola