ट्रंप को झटका : जापान और चीन के बीच 2.6 अरब डॉलर के व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर

Updated at : 26 Oct 2018 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप को झटका : जापान और चीन के बीच 2.6 अरब डॉलर के व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर

बीजिंग : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे की चीन यात्रा के दौरान शुक्रवार को संबंधों को और मजबूती प्रदान करते हुए दोनों देशों ने 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर के कारोबारी सौदे पर हस्ताक्षर किये. दोनों देशों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कारोबारी चुनौतियां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री ली केकियांग ने तियानमेन स्क्वायर पर […]

विज्ञापन

बीजिंग : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे की चीन यात्रा के दौरान शुक्रवार को संबंधों को और मजबूती प्रदान करते हुए दोनों देशों ने 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर के कारोबारी सौदे पर हस्ताक्षर किये. दोनों देशों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कारोबारी चुनौतियां मिल रही हैं.

प्रधानमंत्री ली केकियांग ने तियानमेन स्क्वायर पर एबे का स्वागत किया. यहां की आधिकारिक इमारत ओपुलेंट ग्रेट हॉल ऑफ दि पीपुल के बाहर जापान का झंडा लहरा रहा था. दोनों नेताओं ने वार्ता के लिए जाने से पहले चीनी सैनिकों की गारद की सलामी ली. सलामी गारद का निरीक्षण करने के बाद दोनों नेता बातचीत के लिए इमारत के अंदर चले गये. पिछले कुछ वर्षों में एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थावाले देशों के बीच संबंधों में सुधार हुआ है. साल 2012 में दोनों देशों के बीच रिश्तों में तब तल्खी आ गयी थी जब जापान ने कुछ ऐसे विवादित द्वीपों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था जिन पर चीन दावा करता रहा है.

एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एबे ने कहा कि दोनों नेता इस क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि जापान और चीन के बीच सक्रिय कारोबार से रिश्ते मजबूत होंगे. ली ने कहा, फिलहाल अंतरराष्ट्रीय स्थितियां डांवाडोल हैं और अनिश्चितताएं बढ़ी हैं. राष्ट्रों का आर्थिक सहयोग विश्व में मुक्त व्यापार के विकास में लाभदायक होगा. एबे जापानी कंपनियों के 1000 प्रतिनिधियों के साथ चीन की यात्रा पर आये हैं. ली ने कहा कि जापानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 2.6 अरब अमेरिकी डॉलर के 500 सौदे किये. हालांकि, उन्होंने इनकी जानकारी नहीं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola