ePaper

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास सिर्फ एक सरकारी iPhone

Updated at : 26 Oct 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास सिर्फ एक सरकारी iPhone

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की उस रिपोर्ट को खारिज कियाहै, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास तीन सेलफोन हैं. व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के पास सिर्फ एक सरकारी आइफोन है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है. खुफिया एजेंसियों के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की उस रिपोर्ट को खारिज कियाहै, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास तीन सेलफोन हैं. व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप के पास सिर्फ एक सरकारी आइफोन है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है.

खुफिया एजेंसियों के हवाले से अखबार ने बुधवार को खबर दी थी कि चीन और रूस ट्रंप की फोन पर होने वाली बातचीत सुनते हैं, क्योंकि वह ‘गपशप’ के लिए अपने असुरक्षित सेलफोन का इस्तेमाल करते हैं.

ट्रंप ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को ‘फर्जी खबर’ करार दिया और कहा कि वह कभी-कभार ही अपने सेलफोन का इस्तेमाल करते हैं.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि वह अपनी खबर पर कायम है. ट्रंप ने ट्वीट और व्हाइट हाउस ने देर रात एक बयान के जरिये अखबार की खबर की प्रामाणिकता को चुनौती दी.

अज्ञात सरकारी अधिकारियों के हवाले से अखबार ने दावा किया था कि राष्ट्रपति के पास दो सरकारी आइफोन हैं, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) ने कुछ बदलाव किये हैं, ताकि इन फोन में न्यूनतम खामियां रहें.

खबर के मुताबिक, ट्रंप के पास एक तीसरा निजी आइफोन भी है, जो दुनिया भर में इस्तेमाल किये जा रहे करोड़ों आइफोन से अलग नहीं है.

न्यूयॉर्क टाइम्स ने दोहराया कि ट्रंप जब इन सेलफोनों से अपने दोस्तों से बातचीत करते हैं, तो चीन और रूस उनकी बातें सुनते हैं.

व्हाइट हाउस के उप-प्रेस सचिव हॉगन गिडली ने बताया, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा लिखे गये आलेख में राष्ट्रपति के सेलफोन और इसके इस्तेमाल के बारे में गलत सूचनाएं दी गयी हैं. राष्ट्रपति के पास तीन सेलुलर फोन नहीं हैं. उनके पास एक ही सरकारी आइफोन है.’

उन्होंने कहा, ‘यह फोन सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन करता है. उद्योग साझेदारों की सिफारिशों के साथ इसका प्रबंधन सरकारी निगरानी में किया जाता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola