ePaper

ये क्या! डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत कान लगाकर सुनते हैं चीन और रूस

Updated at : 25 Oct 2018 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
ये क्या! डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत कान लगाकर सुनते हैं चीन और रूस

वॉशिंगटन : अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि चीन और रूस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर होने वाली बातचीत सुनते हैं. अमेरिका के बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में यह बात कही है. अखबार ने अमेरिका के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के नाम का खुलासा किए बगैर कहा, ‘‘चीन के […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि चीन और रूस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर होने वाली बातचीत सुनते हैं. अमेरिका के बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी खबर में यह बात कही है.

अखबार ने अमेरिका के मौजूदा और पूर्व अधिकारियों के नाम का खुलासा किए बगैर कहा, ‘‘चीन के जासूस अक्सर फोन पर होने वाली इन बातचीत को सुनते हैं और इसका इस्तेमाल ट्रंप के कामकाज को बेहतर तरीके से समझने और प्रशासन की नीतियों को प्रभावित करने के लिए करते हैं.’

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक ट्रंप अपने दोस्तों से बातचीत करने के लिए आईफोन का इस्तेमाल करते हैं. बार-बार अधिकारियों के आग्रह के बाद भी वह आईफोन का इस्तेमाल बंद नहीं कर रहे. राष्ट्रपति से कई बार कहा जा चुका है कि वह ज्यादा सुरक्षित लैंडलाइन फोन का इस्तेमाल करें.

खबर के मुताबिक, “अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला था कि चीन और रूस विदेशी सरकारों में अपने इंसानी सूत्रों के जरिए राष्ट्रपति की फोन पर होने वाली बातचीत को सुन रहे थे और विदेशी अधिकारियों के बीच होने वाली बातचीत को भी सुन रहे थे. व्हाइट हाउस ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola