ePaper

अमेरिका: किराना स्टोर में दो लोगों को गोलियों से किया छलनी

Updated at : 25 Oct 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका: किराना स्टोर में दो लोगों को गोलियों से किया छलनी

जेफरसनटाउन (अमेरिका) : अमेरिका के केंटकी के बाहरी इलाके लुइजविले में क्रोजर कंपनी के एक किराना स्टोर में एक पुरुष संदिग्ध ने एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मौके से फरार होने से पहले हमलावर की एक बंदूकधारी आम नागरिक से मुठभेड़ भी हुई. हालांकि, कुछ ही देर बाद हमलावर […]

विज्ञापन

जेफरसनटाउन (अमेरिका) : अमेरिका के केंटकी के बाहरी इलाके लुइजविले में क्रोजर कंपनी के एक किराना स्टोर में एक पुरुष संदिग्ध ने एक महिला सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मौके से फरार होने से पहले हमलावर की एक बंदूकधारी आम नागरिक से मुठभेड़ भी हुई. हालांकि, कुछ ही देर बाद हमलावर को पकड़ लिया गया.

जेफरसनटाउन के पुलिस प्रमुख सैम रोजर्स ने बताया कि दोनों पीड़ितों ने स्टोर में ही दम तोड़ दिया. उन्होंने यह नहीं बताया कि पुलिस हमलावर की मंशा का पता लगा पायी है कि नहीं. उन्होंने संदिग्ध की पहचान भी नहीं बतायी. रोजर्स ने कहा कि पुलिस को स्थानीय समयानुसार दोपहर तीन बजे गोलीबारी की सूचना मिली.

उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने स्टोर के भीतर खड़े पुरुष पर कई गोलियां चलाईं. उसने पार्किंग में खड़ी महिला पर भी कई गोलियां दागी जिससे उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि बंदूक से लैस एक नागरिक ने पार्किंग में हमलावर का सामना किया, लेकिन संदिग्ध वहां से फरार होने में कामयाब रहा. हालांकि, पास की एक सड़क पर उसे जल्द ही पकड़ लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola