ePaper

पत्रकार के लापता होने और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए पोम्पिओ करेंगे तुर्की का दौरा

Updated at : 17 Oct 2018 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार के लापता होने और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए पोम्पिओ करेंगे तुर्की का दौरा

वाशिंगटन: अमेरिकाके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अहम द्विपक्षीय मुद्दों और सऊदी अरब के असंतुष्ट पत्रकार जमाल खशोगी के लापता होने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तुर्की का दौरा करेंगे. विदेश मंत्री की प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के लिए लिखने वाले खशोगी (59) की इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकाके विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ अहम द्विपक्षीय मुद्दों और सऊदी अरब के असंतुष्ट पत्रकार जमाल खशोगी के लापता होने के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तुर्की का दौरा करेंगे. विदेश मंत्री की प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के लिए लिखने वाले खशोगी (59) की इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या किये जाने की आशंका है. दो हफ्ता पहले दूतावास में प्रवेश करने के बाद से वह नहीं दिखे.

विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नुअर्ट ने बताया कि पोम्पियो अभी सऊदी अरब में हैं. बुधवार को वह अंकारा जायेंगे.

नुअर्ट ने बताया कि अंकारा में पोम्पिओ तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगलू के साथ बैठक करेंगे, जहां वह पादरी एंड्रयू ब्रंसन को रिहा करने के फैसले का स्वागत करेंगे और द्विपक्षीय महत्व के अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

उन्होंने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘मंत्री जमाल खशोगी मामले पर भी चर्चा करेंगे और उसकी जांच में तुर्की की सहायता के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को एक बार फिर से दोहरायेंगे.’

सऊदी अरब सरकार की तीखी आलोचना करने वाले खशोगी अमेरिका में वैध रूप से एक स्थायी निवासी के तौर पर रह रहे थे. तुर्की की जांच एंजेसियों ने कहा है कि वाणिज्य दूतावास के भीतर खशोगी की निर्मम हत्या की गयी है, जिसकी पुष्टि के लिए उन्होंने ऑडियो और वीडियो सबूत होने की बात कही है.

हालांकि, सऊदी अरब ने अब तक इस आरोप से इन्कार किया है और कहा कि खशोगी दूतावास छोड़ चुके थे. अमेरिका के कुछ मीडिया रिपोर्टों में भी खशोगी की हत्या किये जाने की आशंका जतायी गयी है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि सऊदी अरब ने खशोगी के लापता होने के मामले में पूरी जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola