ePaper

पत्रकार की मंगेतर ने डोनाल्ड ट्रंप से लगायी मदद की गुहार, जानें पूरा मामला

Updated at : 10 Oct 2018 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
पत्रकार की मंगेतर ने डोनाल्ड ट्रंप से लगायी मदद की गुहार, जानें पूरा मामला

वाशिंगटन : लापता सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी की मंगेतर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपने होने वाले पति का पता लगाने में मदद की गुहार लगायी और कहा कि वह अपने सिद्धांतों के लिए लड़ रहा था. हैटिस केंगिज ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार में अपने एक लेख में मंगलवार को अपील की. खाशोगी इसी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : लापता सऊदी पत्रकार जमाल खाशोगी की मंगेतर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपने होने वाले पति का पता लगाने में मदद की गुहार लगायी और कहा कि वह अपने सिद्धांतों के लिए लड़ रहा था. हैटिस केंगिज ने ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ अखबार में अपने एक लेख में मंगलवार को अपील की. खाशोगी इसी अखबार के लिए स्तंभ लिखते थे और रियाद की कुछ नीतियों की मुखर आलोचना करते थे.

जानेमाने पत्रकार खाशोगी दो अक्टूबर को लापता हो गये थे. तुर्क नागरिक केंगिज से शादी के लिए कागजी कामकाज के लिहाज से इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करने के बाद से खाशोगी का पता नहीं है. तुर्की में सरकारी सूत्रों के अनुसार पुलिस को लगता है कि 59 वर्षीय पत्रकार की वाणिज्य दूतावास के अंदर हत्या कर दी गयी. रियाद ने इन दावों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया है.

केंगिज ने लिखा, ‘‘इस समय मैं राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला नागरिक मेलानिया ट्रंप से जमाल का पता लगाने में मदद की गुहार लगाती हूं.’ उन्होंने लिखा, ‘‘मैं सऊदी अरब से, खासकर शाह सलमान और शहजादे मोहम्मद बिन सलमान से भी अपील करती हूं कि इसी तरह की संवेदनशीलता दिखाएं और वाणिज्य दूतावास के सीसीटीवी फुटेज जारी कराएं.’ ट्रंप ने सोमवार को खाशोगी मामले में चिंता जतायी थी और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पूरी तरह जांच की जरूरत बतायी थी.

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार तुर्की की पुलिस खाशोगी के अगवा होने की आशंका को भी खारिज नहीं कर रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola