ePaper

आठ अक्तूबर का इतिहास : अमेरिका में पहली बोलती फिल्म का आज ही हुआ था प्रीमियर

Updated at : 06 Oct 2018 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
आठ अक्तूबर का इतिहास : अमेरिका में पहली बोलती फिल्म का आज ही हुआ था प्रीमियर

नयी दिल्ली: अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में छह अक्तूबर के दिन की एक खास अहमियत है. 1927 में छह अक्तूबर के दिन ही अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा था. यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयाॅर्क में प्रीमियर हुआ था. सिनेमा की बात हो,तो भारत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में छह अक्तूबर के दिन की एक खास अहमियत है. 1927 में छह अक्तूबर के दिन ही अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा था. यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयाॅर्क में प्रीमियर हुआ था. सिनेमा की बात हो,तो भारत का जिक्र होना लाजिमी है. भारत में 14 मार्च, 1931 को मूक सिनेमा को आवाज मिली थी. इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई थी. देश-दुनिया के इतिहास में छह अक्तूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1973 : मिस्र और सीरिया ने इस्राइल पर हमला कर दिया. इस्राइल को इस युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उसकी जांबाज फौज ने दुश्मन से जमकर लोहा लिया और लड़ाई बिना किसी नतीजे के खत्म हुई.

1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गयी. उन्होंने इस्राइल के साथ गंभीर शांति वार्ता के लिए प्रयास किये और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

1993 : माइकल जॉर्डन ने यह कहते हुए पेशेवर बास्केटबाॅल से संन्यास ले लिया कि अब उनके पास साबित करने के लिए कुछ नहीं है. हालांकि, मार्च, 1995 में वह खेल के मैदान पर वापस लौट आये.

2000 : जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 की तीव्रता का भूकंपआया. यह कोबा में 1995 में आये भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा, क्योंकि इसका केंद्रबिंदु गैर रिहायशी इलाकों में था.

2007 : जेसन लुइस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की. जहाजकीगयी इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष लगे. उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई, 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola