ePaper

#NobelPrize 2018 : Chemsitry का पुरस्कार फ्रांसेस अर्नालडो, जार्ज स्मिथ और ग्रेगरी विंटर को

Updated at : 03 Oct 2018 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
#NobelPrize 2018 : Chemsitry का पुरस्कार फ्रांसेस अर्नालडो, जार्ज स्मिथ और ग्रेगरी विंटर को

स्टॉकहोम : केमेस्ट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2108 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका की वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नालडो, जार्ज स्मिथ और ब्रिटेन के रिसर्च ग्रेगरी विंटर को संयुक्त रूप से दिये जाने की घोषणा की गयी. इस पुरस्कार राशि में से आधा फ्रांसेस अर्नालडो को और आधे में से संयुक्त रूप से […]

विज्ञापन


स्टॉकहोम :
केमेस्ट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2108 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका की वैज्ञानिक फ्रांसेस अर्नालडो, जार्ज स्मिथ और ब्रिटेन के रिसर्च ग्रेगरी विंटर को संयुक्त रूप से दिये जाने की घोषणा की गयी.

इस पुरस्कार राशि में से आधा फ्रांसेस अर्नालडो को और आधे में से संयुक्त रूप से जार्ज स्मिथ और ग्रेगरी विंटर के बीच साझीदारी होगी. इन्हें यह पुरस्कार जैव ईंधन से लेकर दवा तक बनाने के लिए प्रयुक्त एंजाइमों के विकास के सिद्धांतों को विकसित करने के लिए दिया जा रहा है.

अर्नालडो मात्र पांचवीं महिला हैं जिन्होंने केमेस्ट्री के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया है. उन्हें पुरस्कार राशि का आधा यानी 870,000 यूरो मिलेगा, जबकि आधे को स्मिथ और विंटर के बीच बांटा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola