भीड़ में घुसायी कार और लोगों को मारने लगा चाकू, नौ लोगों की मौत, 46 घायल

बीजिंग: चीन के हुनान प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी एसयूवी कार भीड़ में घुसा दी. बाद में गाड़ी से बाहर आकर लोगों पर चाकू से हमले करने लगा.इसमें नौ लोगों की मौत हो गयी. बुधवार की शाम यह घटना हेंगदोंग काउंटी में हुई. यहां नदी के किनारे लोग जमा थे. एसयूवी का 54 वर्षीय […]
बीजिंग: चीन के हुनान प्रांत में एक व्यक्ति ने अपनी एसयूवी कार भीड़ में घुसा दी. बाद में गाड़ी से बाहर आकर लोगों पर चाकू से हमले करने लगा.इसमें नौ लोगों की मौत हो गयी.
बुधवार की शाम यह घटना हेंगदोंग काउंटी में हुई. यहां नदी के किनारे लोग जमा थे. एसयूवी का 54 वर्षीय चालक यांग जानयून ने पहले लोगों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी और बाद में चाकू से हमले करने लगा.
सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ की खबर के मुताबिक, नौ लोगों की मौत होगयी और 46 अन्य घायल हो गये. यांग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यह व्यक्ति पहले भी आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




