ePaper

निक्की हेली बोलीं : इदलिब पर सुरक्षा परिषद की बैठक 7 को

Updated at : 05 Sep 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
निक्की हेली बोलीं : इदलिब पर सुरक्षा परिषद की बैठक 7 को

संयुक्त राष्ट्र: सीरिया के इदलिब में स्थिति के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को बैठक होगी. इदलिब में रूसी युद्धक विमान विद्रोही गुटों के खिलाफ हमले कर रहे हैं. अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहे अमेरिका […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र: सीरिया के इदलिब में स्थिति के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को बैठक होगी. इदलिब में रूसी युद्धक विमान विद्रोही गुटों के खिलाफ हमले कर रहे हैं.

अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहे अमेरिका ने इस आशंका पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलायी है कि सीरियाई बल रूस के सहयोग से क्षेत्र में विद्रोहियों और नागरिकों के खिलाफ रासायनिक हथियार तैनात करेंगे.

उन्होंने कहा, ‘आप देख रहे हैं कि राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) ईरान, रूस और असद से कह रहे हैं कि वे वहां नहीं जायें. इदलिब के लोगों पर एक रासायनिक हमला नहीं होने दें.’ उन्होंने कहा, ‘यदि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है, तो अमेरिका प्रतिक्रिया जतायेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola