ePaper

अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों से किया वैश्विक नियमों की प्रतिबद्धता दोहराने का अनुरोध

Updated at : 01 Sep 2018 9:15 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों से किया वैश्विक नियमों की प्रतिबद्धता दोहराने का अनुरोध

वाशिंगटन : अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों से अनुरोध किया है कि वैश्विक नियमों और कायदों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं क्योंकि मुक्त नौवहन और सहमति के आधार पर विवाद निवारण के सामने उत्पन्न चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार करती हैं. दक्षिण और मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों से अनुरोध किया है कि वैश्विक नियमों और कायदों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं क्योंकि मुक्त नौवहन और सहमति के आधार पर विवाद निवारण के सामने उत्पन्न चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय नियमों को दरकिनार करती हैं.

दक्षिण और मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने कहा, ‘‘हम हिंद महासागर क्षेत्र में अपने सभी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि वैश्विक नियम-कायदे वाली दुनिया की अपनी प्रतिबद्धता दोहराएं.” वेल्स ने हनोई (वियतनाम) में मंगलवार को तीसरे हिंद महासागर क्षेत्र में अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम सभी को मिलकर एक ऐसा हिंद महासागर क्षेत्र बनाने की अपनी सोच स्पष्ट करनी चाहिए जो समुद्री समझौते के कानून में झलकने वाले अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करता हो, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और पारदर्शिता की रूपरेखा सुनिश्चित करता हो और दक्षिण तथा पूर्व एशिया के साथ आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक संपर्कों का समर्थन करता हो.”

बौद्धिक संगठन इंडिया फाउंडेशन ने सम्मेलन का आयोजन किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola