ePaper

अमेरिका में पिछले साल सात लाख से ज्यादा विदेशी वीजा खत्म होने के बाद तक रुके

Updated at : 08 Aug 2018 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में पिछले साल सात लाख से ज्यादा विदेशी वीजा खत्म होने के बाद तक रुके

सैन डिएगो : अमेरिका में पिछले साल 700,000 से ज्यादा विदेशियों को वीजा की अवधि खत्म होने के बाद देश से जाना था लेकिन वे अधिक समय तक रुके रहे. आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको के साथ सीमा पर अरबों डॉलर की लागत से दीवार बना […]

विज्ञापन

सैन डिएगो : अमेरिका में पिछले साल 700,000 से ज्यादा विदेशियों को वीजा की अवधि खत्म होने के बाद देश से जाना था लेकिन वे अधिक समय तक रुके रहे. आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्सिको के साथ सीमा पर अरबों डॉलर की लागत से दीवार बना कर सीमा को सुरक्षित बनाने की बात कही है. हाल के सालाना आंकड़े बताते हुए हैं कि वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुकने वाले कितने अवैध प्रवासी हैं.

एक अनुमान के मुताबिक देश के एक करोड़ 10 लाख लोगों में से 40 फीसदी लोग वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद गैरकानूनी तौर पर रह रहे हैं. अक्तूबर 2016 से सितंबर 2017 के बीच विमान या जहाज से आने वाले पर्यटकों में से 701,900 लोग वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुक गये.

वीजा की अवधि से अधिक समय तक रुके लोगों की संख्या काफी बड़ी है लेकिन अभी इसका सही से पता नहीं है क्योंकि इसमें यह शामिल नहीं है कितने लोग सड़क मार्ग से पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola