पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बस-टैंकर में टक्कर, 20 की मौत

Updated at : 05 Aug 2018 12:31 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बस-टैंकर में टक्कर, 20 की मौत

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बीती रात एक टैंकर से एक यात्री बस के टकरा जाने के कारण महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि 35 अन्य घायल हो गये. एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गयी. जियो न्यूज ने खबर दी है कि खैबर पख्तुनख्वा […]

विज्ञापन

पेशावर : पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बीती रात एक टैंकर से एक यात्री बस के टकरा जाने के कारण महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि 35 अन्य घायल हो गये.

एक मीडिया रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गयी. जियो न्यूज ने खबर दी है कि खैबर पख्तुनख्वा में कोहट जिले के समारी इलाके के नजदीक यह हादसा उस समय हुआ जब बस बुनेर से कराची की ओर जा रही थी.

चैनल ने कहा कि बचाव दल के सदस्य फौरन घटनास्थल पर पहुंच गये और शवों एवं घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया. इसमें बताया गया है कि हादसे में 20 लोग मारे गये हैं और 35 यात्री घायल हुये हैं.

पुलिस ने बताया कि मृतक में दो महिलाएं और दो नाबालिग शामिल हैं. बचाव सूत्रों के हवाले से चैनल ने बताया है कि टैंकर के नीचे से दो शव निकाले गये हैं और उसे अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola