ePaper

पाकिस्तान में अराजक तत्‍वों ने 12 बालिका विद्यालयों को किया नेस्‍तानाबूत

Updated at : 03 Aug 2018 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में अराजक तत्‍वों ने 12 बालिका विद्यालयों को किया नेस्‍तानाबूत

कराची : पाकिस्तान के अशांत गिलगित-बाल्टिस्तान में अज्ञात व्यक्तियों ने 12 बालिका विद्यालय जला दिये जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर रहने वाले शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. मीडिया में ऐसी खबर आयी है. पुलिस ने बताया कि गिलगित से करीब 130 किलोमीटर दूर चिलास में […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के अशांत गिलगित-बाल्टिस्तान में अज्ञात व्यक्तियों ने 12 बालिका विद्यालय जला दिये जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर रहने वाले शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. मीडिया में ऐसी खबर आयी है. पुलिस ने बताया कि गिलगित से करीब 130 किलोमीटर दूर चिलास में कल देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने इन विद्यालयों में आग लगा दी.

उन्होंने पूरे डायमर जिले में स्कूल संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया. जियो न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर दी, ‘दो विद्यालयों में धमाके भी किये गये.’ इन हमलों के बाद स्थानीय बाशिंदों ने सिद्दिकी अकबर चौक पर प्रदर्शन किया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग की.

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में बालिका विद्यालय अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर होते हैं. पुलिस ने गुनाहगारों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया है. जिला प्रशासन के मुताबिक ये विद्यालय निर्माणाधीन थे. चिलास में दिसंबर, 2011 में कम से कम दो बालिका विद्यालयों को कम क्षमता वाले धमाकों में आंशिक नुकसान पहुंचा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola