ePaper

इराक के गवर्नर हाउस में आतंकवादी हमला, तीनो मारे गये

Updated at : 23 Jul 2018 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
इराक के गवर्नर हाउस में आतंकवादी हमला, तीनो मारे गये

इरबिल : इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में तीन आतंकवादी गवर्नर हाउस में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी कर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया. इरबिल के उप गवर्नर ताहिर अब्दुल्ला के हवाले से रूदाव टीवी ने बताया है कि आतंकवादी हमला सुबह तकरीबन सात बजे […]

विज्ञापन

इरबिल : इराक के उत्तरी कुर्द क्षेत्र में तीन आतंकवादी गवर्नर हाउस में घुस गए और अंधाधुंध गोलीबारी कर एक पुलिसकर्मी को घायल कर दिया.

बाद में सुरक्षाकर्मियों ने तीनों आतंकवादियों को मार गिराया. इरबिल के उप गवर्नर ताहिर अब्दुल्ला के हवाले से रूदाव टीवी ने बताया है कि आतंकवादी हमला सुबह तकरीबन सात बजे शुरू हुआ. बाद में, स्थानीय कुर्द सुरक्षा बल ने भी इमारत में प्रवेश किया. टीवी रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरक्षा बलों ने सूचना दी है कि एक आतंकवादी मारा गया.

इस बीच , कुर्द सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से इराक के सरकारी टीवी चैनल ने बताया कि तीनो हमलावर मारे गए हैं. अब्दुल्ला ने रूदाव को बताया , मैं सबको आश्वस्त करना चाहूंगा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. सुरक्षा बल इमारत में प्रवेश कर गए हैं.

सुरक्षा बल सभी कमरों में हमलावरों की तलाश कर रहे हैं. स्थानीय टीवी चैनल कुर्दिस्तान 24 में दिखाये गए वीडियो फुटेज से पता चलता है कि सुरक्षा बल इमारत के आस पास जमा हैं और इसमें प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं. कभी-कभी गोली चलने की आवाज भी सुनी जा रही है.

इमारत के अंदर क्या हो रहा है इसकी जानकारी नहीं मिली है. अंदर किसी के बंधक बनाए जाने या किसी के हताहत होने के बारे में भी पता नहीं चला है. किसी भी आतंकवादी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola