ePaper

Call Centre घोटाला मामले में 21 भारतीयों को सजा, भारत से अमेरिकियों को बनाया जाता था शिकार

Updated at : 21 Jul 2018 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Call Centre घोटाला मामले में 21 भारतीयों को सजा, भारत से अमेरिकियों को बनाया जाता था शिकार

न्यूयॉर्क : अमेरिका में लाखों डॉलर के पुराने कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय मूल के 21 व्यक्तियों को 20 साल तक की सजा मिली है. यह मामला भारत से चलाये जा रहे एक कॉल सेंटर के जरिये अमेरिका में हजारों लोगों के साथ हुई लाखों डॉलर की धोखाधड़ी से जुड़ा है. अमेरिका के अटॉर्नी […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका में लाखों डॉलर के पुराने कॉल सेंटर घोटाला मामले में भारतीय मूल के 21 व्यक्तियों को 20 साल तक की सजा मिली है. यह मामला भारत से चलाये जा रहे एक कॉल सेंटर के जरिये अमेरिका में हजारों लोगों के साथ हुई लाखों डॉलर की धोखाधड़ी से जुड़ा है. अमेरिका के अटॉर्नी जनरल जेफ सेशंस ने कहा कि 21 लोगों को चार से 20 साल तक की सजा दी गयी है. कई अन्य आरोपियों को सजा पूरी होने पर भारत भेज दिया जायेगा. गौरतलब है कि कॉल सेंटर भारत से संचालित किया जाता था.

इसे भी पढ़ें : कॉल सेंटर की आड़ में विदेशियों से ठगी, चार युवक गिरफ्तार

सेशंस ने कहा कि यह मामला वृद्ध लोगों के साथ धोखाधड़ी को रोकने तथा अमेरिकी लोगों के सबसे असुरक्षित वर्ग को फंसने से बचाने के हमारे प्रयासों का आज तक की तारीख की सबसे बड़ी जीत है. अभियोजन पक्ष के वकीलों ने कहा कि भारत स्थित कॉल सेंटर विभिन्न टेलीफोन धोखाधड़ी योजनाओं के जरिये बुजुर्गों एवं वैध शरणार्थियों समेत असुरक्षित अमेरिकी नागरिकों को शिकार बनाते हैं.

इस मामले में भारत के अहमदाबाद स्थित कॉल सेंटरों से लक्ष्य करके अमेरिकी लोगों को बार-बार फोन करके धोखाधड़ी वाली योजनाओं में फंसाया गया. इस मामले में भारत में रह रहे 32 अन्य लोगों तथा पांच भारतीय कॉल सेंटरों को भी अभियुक्त बनाया गया है. हालांकि, इन्हें अभी सजा नहीं सुनायी गयी है. इससे पहले इसी मामले में तीन अन्य भारतीय लोगों को सजा सुनायी जा चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola