पाकिस्तान में विस्फोट, एएनपी नेता हारून बिल्लौर सहित 20 लोगों की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती विस्फोट में अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के नेता हारून बिल्लौर सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये. यह विस्फोट आधी रात से ठीक पहले हुआ जब बिलौर एनएनपी के अन्य कार्यकर्ताओं के […]
पेशावर : पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक चुनावी सभा के दौरान आत्मघाती विस्फोट में अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के नेता हारून बिल्लौर सहित कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये. यह विस्फोट आधी रात से ठीक पहले हुआ जब बिलौर एनएनपी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ भीड़भाड़ वाले याकातूत इलाके में पार्टी की एक बैठक के लिए एकत्रित हुए थे.
लेडी रीडिंग अस्पताल में घायलों को लाया गया था. शहर के पुलिस प्रमुख काजी जमील ने बताया कि मरने वालों में पेशावर के पीके 78 निर्वाचन क्षेत्र से एएनपी के उम्मीदवार बिल्लौर भी शामिल हैं. बिल्लौर के मंच पर पहुंचने पर वहां पटाखे चलाए जा रहे थे कि तभी एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया.
थाइलैंड : गुफा में फंसे बच्चों को निकालने के लिए ऐसे दिया गया ऑपरेशन को अंजाम
खबरों के मुताबिक विस्फोट में बिल्लौर गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया. बम निष्क्रिय दस्ता के प्रमुख शफकत मलिक ने बताया कि विस्फोट में आठ किलोग्राम टीएनटी विस्फोटकों का इस्तेमाल हुआ. राहत एवं बचाव टीम घटनास्थल पर है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है. पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनावों से पहले किसी चुनावी रैली पर होने वाला यह दूसरा आतंकवादी हमला है.
खबरों में बताया गया कि पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सरदार मुहम्मद रजा ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. बिल्लौर के पिता एवं एएनपी के वरिष्ठ नेता बशीर अहमद बिल्लौर भी 2012 में पेशावर में पार्टी की एक बैठक के दौरान तालिबान के हमलावर द्वारा किये गये आत्मघाती हमले में मारे गये थे. एनएनपी पाकिस्तान की मुख्यधारा की राष्ट्रीय पार्टी है जिसके अध्यक्ष राष्ट्रवादी नेता अब्दुल खान गफ्फार खान के पोते असफंदयार वली खान हैं.
थाईलैंड की गुफा में फंसे #All12 बच्चों को कोच सहित सुरक्षित बाहर निकाला गया
राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी अधिकरण (एनएसीटीए) ने सोमवार को सीनेट की एक स्थायी समिति को बताया था कि पाकिस्तान में आम चुनावों से पहले कुछ प्रमुख नेताओं को आतंकवादी संगठनों से मौत की धमकी दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




