परमाणु समझौते के विवाद के बीच चीन करेगा ईरानी नेता की मेजबानी
Updated at : 28 May 2018 1:40 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग : ईरानी राष्ट्रपति अपने चीनी और रूसी समकक्षों के साथ अगले माह मुलाकात करेंगे. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के पीछे हटने और ईरान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने के बाद इस मुलाकात के मायने काफी बढ़ गए हैं. 2015 में परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर […]
विज्ञापन
बीजिंग : ईरानी राष्ट्रपति अपने चीनी और रूसी समकक्षों के साथ अगले माह मुलाकात करेंगे. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के पीछे हटने और ईरान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा करने के बाद इस मुलाकात के मायने काफी बढ़ गए हैं. 2015 में परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले चीन , रूस और यूरोपीय शक्तियां इस समझौते को बचाने के प्रयास कर रही हैं.
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बताया कि चिंगदाओ में 9-10 जून को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अपने ईरानी समकक्ष हसन रूहानी से मुलाकात करेंगे. उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. वांग ने शिखर सम्मेलन के औपचारिक एजेंडे में परमाणु समझौते का जिक्र नहीं किया. ईरान का शीर्ष व्यापारिक साझेदार और उसके कच्चे सामानों का सबसे बड़ा खरीदार बीजिंग पहले ही संकेत दे चुका है कि अमेरिका के पीछे हटने के बावजूद वह इस्लामिक शासन के साथ काम करना जारी रखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




