व्हाइट हाउस ने संस्मरण सिक्का किया जारी- उत्तर कोरिया के नेता किम को बताया ‘ सर्वोच्च नेता ''

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को होने वाली शिखर बैठक से पहले व्हाइट हाउस ने एक संस्मरण सिक्का जारी किया है. यह सिक्का व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन एजेंसी ने सोमवार को जारी किया. इस सिक्के में उत्तर कोरिया के नेता किम को […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच 12 जून को होने वाली शिखर बैठक से पहले व्हाइट हाउस ने एक संस्मरण सिक्का जारी किया है. यह सिक्का व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन एजेंसी ने सोमवार को जारी किया.
इस सिक्के में उत्तर कोरिया के नेता किम को ‘ सर्वोच्च नेता ‘ बताया गया है और शिखर बैठक को शांति वार्ता के तौर पर वर्णित किया गया है. ट्रंप और किम के बीच यह बैठक 12 जून को सिंगापुर में होनी है.
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते उत्तर कोरिया ने बैठक को रद्द करने की धमकी दी थी और आरोप लगाया था कि अमेरिका एकतरफा परमाणु हथियारों को छोड़ने की मांग कर रहा है. उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच सैन्य अभ्यास को लेकर भी कड़ी नाराजगी जतायी थी.
व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह शिखर बैठक की तैयारियां कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




