पापा की डांट से नाराज बच्चे ने की ऐसी हरकत, सहम गये लोग
Updated at : 07 May 2018 5:35 PM (IST)
विज्ञापन

चीन का एक वीडियो इन दिनों फेसबुक पर वायरल हो रही है. वीडियो में 12 साल का एक बच्चा इमारत की खिड़की के छज्जे पर सोता नजर आ रहा था. बताया जा रहा है कि पिता का डांट खाने के बाद एक बच्चे को इतना गुस्सा आया कि वह पांच मंजिले इमारत के शेड में […]
विज्ञापन
चीन का एक वीडियो इन दिनों फेसबुक पर वायरल हो रही है. वीडियो में 12 साल का एक बच्चा इमारत की खिड़की के छज्जे पर सोता नजर आ रहा था. बताया जा रहा है कि पिता का डांट खाने के बाद एक बच्चे को इतना गुस्सा आया कि वह पांच मंजिले इमारत के शेड में जाकर सो गया. बच्चे के इस हरकत से परेशान आस – पड़ोस के लोगों ने बच्चों को उतारने के लिए फायर ब्रिगेड बुलाया. हालांकि फायर ब्रिगेड ने बच्चे को उतार लिया और वह सुरक्षित है, लेकिन बच्चे का यह रवैया हैरान करने वाला है.
देर तक सोने के लिए पड़ी थी डांट
चीनी न्यूज चैनल के मुताबिक बच्चे को देर तक सोने पर डांट मिली थी. जब बच्चा सो रहा था. इस दौरान पिता ने भी इसी बात के लिए उसे टोका था और गुस्से से उठने के लिए कहा था. बच्चे को पापा की डांट इतनी बुरी लगी कि वो घर से निकल कर इमारत की पांचवी मंजिल की खिड़की से बाहर निकल गया और जा कर उसके शेड पर जाकर लेट गया.
https://www.youtube.com/watch?v=RhWMxpwpUBA
बच्चे की हालत देख मां – बाप सहम गये. आनन – फानन में उन्होंने अग्निशमन दल को बच्चे की रक्षा के लिए बुलाया. घटना चीन के गुईझोउ प्रांत के झियांगकोऊ काउंटी में हुआ था. बता दें कि भारत में भी लोग अपना गुस्सा जाहिर करने या बात मनावाने के लिए ‘शोले फिल्म’ का सहारा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




