ePaper

क्रिकेट बनता जा रहा है ''पावर गेम'', कोई भी लक्ष्‍य बड़ा नहीं : उथप्पा

Updated at : 19 Apr 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट बनता जा रहा है ''पावर गेम'', कोई भी लक्ष्‍य बड़ा नहीं : उथप्पा

जयपुर : कोलकाता नाइट राइडर्स के आक्रामक बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मानना है कि क्रिकेट ‘ पावर गेम ‘ की ओर अधिक झुक रहा है और अब ऐसा लगता है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उथप्पा की 36 गेंद में 48 रन की पारी की बदौलत केकेआर ने बुधवार रात […]

विज्ञापन

जयपुर : कोलकाता नाइट राइडर्स के आक्रामक बल्लेबाज रोबिन उथप्पा का मानना है कि क्रिकेट ‘ पावर गेम ‘ की ओर अधिक झुक रहा है और अब ऐसा लगता है कि किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

उथप्पा की 36 गेंद में 48 रन की पारी की बदौलत केकेआर ने बुधवार रात राजस्थान रायल्स के आठ विकेट पर 160 रन के स्कोर के जवाब में सात विकेट से आसान जीत दर्ज की. उन्होंने कहा , खेल में काफी बदलाव आए हैं. ऐसा लगता है कि अब किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2018 : राजस्थान के गढ़ में केकेआर ने लहराया परचम, 7 विकेट से हराकर रायल्स के विजय अभियान को थामा

मुझे लगता है कि क्रिकेटपावर गेम की ओर जा रहा है इसलिए लक्ष्य का पीछा करना अच्छा विकल्प है. केकेआर ने पांच मैचों में से तीन में जीत दर्ज की है और उथप्पा ने कहा कि वह टूर्नामेंट में केकेआर की प्रगति से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा , हम जिस स्थिति में हैं , हमें उसकी खुशी है.

हम शीर्ष पर हैं और भले ही हमने एक मैच ज्यादा खेला हो लेकिन हमने अच्छा क्रिकेट खेला है. यह महत्वपूर्ण है कि हम सही समय पर अपना शीर्ष खेल दिखाएं. मध्यक्रम में उपयोगी योगदान देने के बाद उथप्पा अपनी बल्लेबाजी फार्म से भी खुश हैं. उन्होंने मैन आफ द मैच नितीश राणा की भी तारीफ की जो अब तक पांच मैचों में 162 रन बना चुके हैं.

इसे भी पढ़ें…

मोहम्‍मद शमी को फिलहाल राहत, 3 घंटे पूछताछ के बाद कोलकाता पुलिस ने आईपीएल खेलने की इज्जात दी

रायल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने केकेआर के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा , मुझे लगता है कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच की तुलना में यह अलग विकेट था. यह धीमा था और गेंद नीची रह रही थी. मुझे लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं पारी को आगे बढ़ाऊं.

रहाणे ने कहा , धीमी शुरुआत से उबरना मुश्किल होता है क्योंकि टी 20 एक या दो बड़े ओवरों का खेल है. मैं दूसरे छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और 14 वें या 15 वें ओवर तक खेलना चाहता था. रहाणे ने कहा कि हार के लिए उनके गेंदबाज जिम्मेदार नहीं हैं और तीनों मैचों में उनके गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola