ePaper

कठुआ, उन्नाव और सूरत बलात्कार मामलों के लिए न्यूयॉर्क में ‘जस्टिस रैली''

Updated at : 18 Apr 2018 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
कठुआ, उन्नाव और सूरत बलात्कार मामलों के लिए न्यूयॉर्क में ‘जस्टिस रैली''

न्यूयॉर्क : कठुआ, उन्नाव और सूरत में बच्चियों के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं के प्रति अपना आक्रोष जाहिर करने और तुरंत न्याय की मांग करते हुए अनेक संगठन , सिविल सोसायटी और विभिन्न धर्मों को मानने वाले संगठनों ने एक साथ मिल न्यूयॉर्क में जस्टिस रैली निकाली.‘‘ यूनाइटेड फॉर जस्टिस रैली : अगेंस्ट द […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : कठुआ, उन्नाव और सूरत में बच्चियों के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं के प्रति अपना आक्रोष जाहिर करने और तुरंत न्याय की मांग करते हुए अनेक संगठन , सिविल सोसायटी और विभिन्न धर्मों को मानने वाले संगठनों ने एक साथ मिल न्यूयॉर्क में जस्टिस रैली निकाली.‘‘

यूनाइटेड फॉर जस्टिस रैली : अगेंस्ट द रेप इन इंडिया ” का आयोजन ‘ साधना ‘ ( प्रगतिशील हिंदुओं का गठबंधन ) ने नागरिक अधिकारों की वकालत करने वाले अन्य 20 समूहों के साथ मिलकर किया. रैली का आयोजन मशहूर यूनियन स्क्वायर पार्क में महात्मा गांधी की प्रसिद्ध मूर्ति के पास 16 अप्रैल को किया गया.

रैली में शामिल हुए वक्ताओं ने बच्चियों के साथ हुए ‘ भयावह ‘ बलात्कर की घटनाओं की निंदा की और हर एक परिवार के लिए जल्द से जल्द न्याय की मांग की. ‘ साधना ‘ की बोर्ड मेंबर सुनीता विश्वनाथ ने कहा कि आयोजकों को रैली से 10,000 डॉलर इकट्ठे होने की उम्मीद है जो उन्नाव , कठुआ और सूरत बलात्कार पीड़ितों के परिवारों को दिए जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola