ePaper

अमेरिकी दूतावास की कार ने मारी टक्कर, पाकिस्तानी मोटरसाइकिल सवार की मौत

Updated at : 07 Apr 2018 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास की कार ने मारी टक्कर, पाकिस्तानी मोटरसाइकिल सवार की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में शनिवार को अमेरिकी दूतावास की एक कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक घायल हो गया. अमेरिकी रक्षा वायु अताशे, व्हाइट लैंड क्रूजर चला रहे थे तभी इस्लामाबाद के निकट दमान-ए-कोह क्षेत्र में उन्होंने एक मोटरसाइकिल […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में शनिवार को अमेरिकी दूतावास की एक कार ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. इस घटना में सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि एक घायल हो गया. अमेरिकी रक्षा वायु अताशे, व्हाइट लैंड क्रूजर चला रहे थे तभी इस्लामाबाद के निकट दमान-ए-कोह क्षेत्र में उन्होंने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी.

राजनयिक छूट की वजह से अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. अमेरिकी दूतावास की तरफ से जारी बयान में इस दुर्घटना की पुष्टि की गयी है. बयान में कहा गया है कि दूतावास इस मामले की जांच के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है.

पुलिस ने बताया कि सफेद रंग की कार को घटना के समय कर्नल जोसेफ इमेनुअल चला रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola