US ने स्टील और एल्यूमीनियम पर लगाया आयात शुल्क, भारत व चीन को झटका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात के आयात पर 25 प्रतिशत और एल्यूमीनियम पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर आज हस्ताक्षर कर दिये. ट्रंप के इस कदम से वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ सकता है. अमेरिका का यह विवादित शुल्क 15 दिन के भीतर ही अमल में आ गया. अमेरिका में […]
विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात के आयात पर 25 प्रतिशत और एल्यूमीनियम पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने संबंधी आदेश पर आज हस्ताक्षर कर दिये. ट्रंप के इस कदम से वैश्विक व्यापार युद्ध छिड़ सकता है. अमेरिका का यह विवादित शुल्क 15 दिन के भीतर ही अमल में आ गया. अमेरिका में इस्पात और एल्यूमीनियम के आयात पर शुल्क लगाने के इस कदम से शुरुआती तौर पर चीन से होने वाला आयात प्रभावित होगा. बहरहाल केवल दो देशों- कनाडा और मैक्सिको – को ही इससे छूट दी गई है. यह छूट भी तब तक ही होगी जब तक कि उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) को लेकर बातचीत पूरी नहीं हो जाती है.
ट्रंप ने आदेश पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि अन्य देशों को यदि वह इस्पात और एल्यूमीनियम आयात शुल्क से छूट चाहते हैं तो उन्हें अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधियों( यूएसटीआर) से बातचीत करनी होगी. अमेरिका का कहना है कि यदि शुल्क अमेरिकी शुल्कों के अनुरूप नहीं होते हैं तो वह चीन और भारत जैसे देशों पर उन्हीं के अनुरूप शुल्क थोपेगा. बहरहाल, अमेरिका ने इस्पात और एल्यूमीनियम पर जो आयात शुल्क लगाया है. अमेरिका के बड़े व्यापारिक भागीदारी यूरोपीय संघ और चीन भी उसके जवाब में शुल्क लगा सकते हैं.
हालांकि भारत को अमेरिका के इस फैसले का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. संयुक्त राज्य अमेरिका में स्टील का आयात मात्र 2.4 प्रतिशत है. वहीं भारत अमेरिका को मात्र 2 प्रतिशत एलमुनियम का ही आयात करता है. हाल ही के दिनों से भारत के स्टील उद्योग में रिकवरी के संकेत दिखे थे. स्टील निर्यात में 40.2 प्रतिशत की बढ़त हुई थी. वर्ष 2014 में भारत का एलमुनियम उत्पादन 1.4 मिलीयन टन था जो बढ़कर 2.8 मिलीयन टन होगा. स्टील के निर्यात में 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










