ePaper

पापुआ न्यू गिनी में आये भूकंप में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका : रिपोर्ट

Updated at : 27 Feb 2018 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी में आये भूकंप में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका : रिपोर्ट

सिडनी : पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाके में आये तीव्र भूकंप में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. ‘भीषण’ तबाही की जानकारी मिलने के बाद एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. रविवार को आये 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र प्रशांत द्वीपीय देश के एंगा प्रांत के […]

विज्ञापन

सिडनी : पापुआ न्यू गिनी के पहाड़ी इलाके में आये तीव्र भूकंप में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है. ‘भीषण’ तबाही की जानकारी मिलने के बाद एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है. रविवार को आये 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र प्रशांत द्वीपीय देश के एंगा प्रांत के पोर्जेरा से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में था.

यहां भूकंप के बाद के दो झटके भी महसूस किये गये. दूरभाष सेवाएं ठप हैं लेकिन समाचार पत्र ‘पीएनजी पोस्ट कोरियर’ ने हेला प्रांतीय प्रशासक विलियम बांडो के हवाले से कहा कि वहां लोगों के हताहत होने की खबर है. अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण हाईलैंड्स की राजधानी मेंदी में कम से कम 13 लोग मारे गये हैं और निकटवर्ती कुतुबु और बोसावे में अन्य 18 लोगों के मारे जाने की आशंका है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 300 लोग घायल हुए हैं और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हुई हैं. साथ ही भूस्खलन होने और जमीन धंसने की भी खबरें हैं. ‘पापुआ न्यू गिनी टूडे वेबसाइट’ ने कैथोलिक पादरी पियूस हल के हवाले से कहा कि भूकंप से हुए भूस्खलन में चार बच्चों सहित कम से कम 10 लोग मारे गये हैं. मृतकों की संख्या की सही-सही पुष्टि अभी नहीं हो पाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola