ePaper

इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं बराक ओबामा

Updated at : 06 Dec 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
इस मामले में डोनाल्ड ट्रंप से आगे हैं बराक ओबामा

सेन फ्रांसिस्को : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही ट्विटर का इस्तेमाल करने के मामले में विश्व के सबसे चर्चित उपयोगकर्ता हों लेकिन वर्ष 2017 का सबसे चर्चित पोस्ट बराक ओबामा का रहा. इस साल रिट्वीटकिये गये. ट्विटर के शीर्ष 10 संदेशों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा द्वारा किए तीन संदेशों को शामिल किया […]

विज्ञापन

सेन फ्रांसिस्को : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही ट्विटर का इस्तेमाल करने के मामले में विश्व के सबसे चर्चित उपयोगकर्ता हों लेकिन वर्ष 2017 का सबसे चर्चित पोस्ट बराक ओबामा का रहा. इस साल रिट्वीटकिये गये. ट्विटर के शीर्ष 10 संदेशों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा द्वारा किए तीन संदेशों को शामिल किया गया लेकिन ट्रंप द्वारा ट्विटर का अत्याधिक इस्तेमाल करने के बावजूद उनका कोई भी ट्विटर संदेश इसमें जगह नहीं पा सका.

ट्विटर ने बताया कि ट्रंप को हालांकि उन नेताओं में चुना गया जिनके बारे में सबसे ज्यादा ट्वीट किये गये. ओबामा के निजी ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट को सबसे ज्यादा करीब चार करोड 60 लाख लाइक्स मिले थे. यह ट्वीट उस दिन किया गया था जिस दिन वर्जीनिया के शारलोट्सविले में श्वेतों को सर्वश्रेष्ठ मानने वालों की हिंसक रैली हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola