ePaper

न्यू याॅर्क आतंकी हमला-बोले ट्रंप : डायवर्सिटी वीजा लॉटरी बंद कर देंगे, हमलावर को मिले मौत की सजा

Updated at : 02 Nov 2017 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
न्यू याॅर्क आतंकी हमला-बोले ट्रंप : डायवर्सिटी वीजा लॉटरी बंद कर देंगे, हमलावर को मिले मौत की सजा

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने न्यू याॅर्क में ट्रक से कुचलकर आठ व्यक्तियों की हत्या कर देनेवाले उज्बेक प्रवासी सैफुल्लो सेईपोव के लिए गुरुवारको मृत्युदंड की मांग की. ट्रंप बुधवार के इस हमले की निंदा करने में मुखर हैं. न्यू याॅर्क में आइएसआइएस से प्रेरित एक व्यक्ति ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के समीप […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप ने न्यू याॅर्क में ट्रक से कुचलकर आठ व्यक्तियों की हत्या कर देनेवाले उज्बेक प्रवासी सैफुल्लो सेईपोव के लिए गुरुवारको मृत्युदंड की मांग की. ट्रंप बुधवार के इस हमले की निंदा करने में मुखर हैं. न्यू याॅर्क में आइएसआइएस से प्रेरित एक व्यक्ति ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के समीप लोगों पर ट्रक चढा दिया था, जिससे आठ व्यक्तियों की जान चली गयी थी और करीब एक दर्जन अन्य घायल हो गये थे.

ट्रंप ने ट्वीट किया , न्यू याॅर्क हमले का आतंकवादी खुश था, क्योंकि उसने अस्पताल में अपने कमरे में आइएसआइएस का झंडा लगाने की मांग की है. उसने आठ लोगों को मार डाला और 12 अन्य को बुरी तरह घायल कर दिया. ट्रंप ने फेसबुक पर लिखा था कि न्यूजर्सी का रहनेवाला सेईपोव आइएसआइएस से प्रेरित था और उसने अस्पताल में अपने कमरे आइएसआइएस का झंडा लगाने की मांग की है. उन्होंने लोगों के हताहत होने पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा था कि यह दूसरा हमला है जिसे रुग्ण मानसिकतावाले व्यक्ति ने अंजाम दिया है. उन्होंने गुण-दोष पर आधारित कड़े आव्रजन उपायों का आह्वान किया और विविधता वीजा कार्यक्रम हटाने का निश्चय किया.

उन्होंने कहा कि जिस डायवर्सिटी वीजा लॉटरी प्रोग्राम के माध्यम से आतंकवादी हमारे देश में आते हैं उसे बंद करना चाहिए. मैं गुण-दोष आधारित व्यवस्था चाहता हूं. सेईपोव पर गुरुवारको अमेरिकी अभियोजकों ने आतंकवाद के आरोप लगाये. अभियोजकों के अनुसार, उसने अधिकतम लोगों को क्षति पहुंचाने के लिए हमला करने का फैसला किया था. एफबीआइ और न्यू याॅर्क पुलिस मिल कर इस आतंकवादी हमले की जांच कर रही है जो 9/11 के न्यू याॅर्क हमले के बाद दूसरा इतना बड़ा घातक हमला है. आतंकवादी हमले के कुछ घंटे बाद ट्रंप ने गृह विभाग को कड़ी जांच करने को कहा था. उन्होंने संदिग्ध को क्यूबा के गुआंतनामो बे हिरासत केंद्र में भेजे जाने के विचार का भी समर्थन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola