ePaper

अमेरिका ने कहा, रोहिंग्या मुसलमानों पर भारत की चिंताओं को हम समझते हैं

Updated at : 28 Oct 2017 11:13 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा, रोहिंग्या मुसलमानों पर भारत की चिंताओं को हम समझते हैं

वाशिंगटन : अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि रोहिंग्याओं के बडी तादाद में बांग्लादेश में आने से पैदा हुए संभावित अस्थिरकारी परिणामों को लेकर भारत की चिंताओं को समझता है अमेरिका.दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एवं अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के लिये कार्यकारी विशेष प्रतिनिधि एलिस जी वेल्स ने […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका की एक वरिष्ठ राजनयिक ने कहा है कि रोहिंग्याओं के बडी तादाद में बांग्लादेश में आने से पैदा हुए संभावित अस्थिरकारी परिणामों को लेकर भारत की चिंताओं को समझता है अमेरिका.दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की कार्यकारी सहायक मंत्री एवं अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के लिये कार्यकारी विशेष प्रतिनिधि एलिस जी वेल्स ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की हालिया भारत यात्रा के दौरान रोहिंग्याओं का मुद्दा सामने आया था.

एलिस ने कहा, इस दौरान रोहिंग्याओं का मुद्दा उठा था. जाहिर तौर पर हम बांग्लादेश के अंदर बडी तादाद में रोहिंग्याओं के प्रवेश से उत्पन्न संभावित अस्थिरकारी परिणामों को लेकर भारत की चिंताओं को समझते हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका का मानना है कि यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि म्यामां सरकार रखाइन प्रांत के अंदर नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की जिम्मेदारी निभाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola