ePaper

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को बताया आतंकवादी आैर भाजपा को आतंकवादी पार्टी

Updated at : 03 Oct 2017 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को बताया आतंकवादी आैर भाजपा को आतंकवादी पार्टी

इस्लामाबादः कूटनीतिक आदाब और उसूलों का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी करार दिया. उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी पार्टी भारत सरकार चला रही है. आसिफ ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पिछले माह के भाषण के जवाब में जिओ टीवी […]

विज्ञापन

इस्लामाबादः कूटनीतिक आदाब और उसूलों का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी करार दिया. उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी पार्टी भारत सरकार चला रही है. आसिफ ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पिछले माह के भाषण के जवाब में जिओ टीवी के कैपिटल टॉक शो में की. सुषमा ने अपने भाषण में पाकिस्तान पर आतंकवाद का उत्पादन और निर्यात करने के आरोप लगाये थे.

इसे भी पढ़ेंः पाकिस्तान के विदेश मंत्री आसिफ को हाफिज सईद को अमेरिका का डार्लिंग बताना पड़ा महंगा, आतंक के आका ने भेजा 10 करोड़ का नोटिस

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री आतंकवादी संगठनों की गुलाम शक्तिहीन सरकार के सियासी बौने हैं. यह बुजदिलाना टिप्पणी दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकवादी चेहरे को बेनकाब करने की प्रधानमंत्री की कामयाब कूटनीति पर पाकिस्तान की हताशा दर्शाती है. इन बेहद फूहड़ और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणियों से साफ हो रहा है कि पाकिस्तान हताश हो रहा है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा से लगे इलाकों में सरहद पार से गोलीबारी में कश्मीरियों और असैनिकों की मौत पर चर्चा करते हुए यह टिप्पणी की.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आसिफ ने कहा कि एक आतंकवादी इस वक्त उनका (भारत का) प्रधानमंत्री है. एक ऐसा शख्स जिनके हाथ गुजरात के मुसलमानों के खून से रंगे हैं. पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने कहा कि एक आतंकवादी पार्टी उन पर (भारत पर) राज कर रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उन पर राज कर रही है. भारतीय जनता पार्टी उसके आनुषांगिक संगठन जैसी है. आसिफ ने कहा कि दशहरा में वे खलनायकों के पुतले जलाते हैं. उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों को आतंकवादी घोषित किया है. शो के मेजबान हामिद मीर ने आसिफ को याद दिलाया, लेकिन नरेंद्र मोदी एक चुने हुए आतंकवादी हैं.

मंत्री ने जवाब में कहा कि राष्ट्र जो एक आतंकवादी को चुनता है. किस तरह का राष्ट्र है? आसिफ ने अपना रुख साफ करते हुए दावा किया कि देखें भारतीय प्रधानमंत्री किस तरह की भाषा इस्तेमाल करते हैं, जिस तरह गाय से जुड़े मुद्दों पर मुसलमान मारे जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में दशहरा में उन्होंने रोहिंग्या मुसलमानों के पुतले चार बार फूंके.

पाकिस्तानी विदेशमंत्री ने कहा कि हालांकि, भारत दूसरों को बहुत जल्द आतंकवादी घोषित करता है, सबसे बड़े आतंकवादी वह (मोदी ) हैं. जब वह (गुजरात के) मुख्यमंत्री थे, उनकी निगरानी में मुसलमानों का बलात्कार किया गया और कत्ल किया गया. अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola