ePaper

चीन में महात्मा गांधी की 148 वीं जयंती मनायी गयी

Updated at : 02 Oct 2017 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
चीन में महात्मा गांधी की 148 वीं जयंती मनायी गयी

बीजिंग : बीजिंग के मध्य में विशाल शाओयांग पार्क में आज महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन एवं सूत्र वाक्यों की गूंज सुनाई दी जहां हर तबके के लोग आज बापू की 148 वीं जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए थे. भारतीय दूतावास के एक सांस्कृतिक दल ने यहां गांधी की दैनिक प्रार्थना में गाया जाने […]

विज्ञापन

बीजिंग : बीजिंग के मध्य में विशाल शाओयांग पार्क में आज महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन एवं सूत्र वाक्यों की गूंज सुनाई दी जहां हर तबके के लोग आज बापू की 148 वीं जयंती मनाने के लिए एकत्रित हुए थे. भारतीय दूतावास के एक सांस्कृतिक दल ने यहां गांधी की दैनिक प्रार्थना में गाया जाने वाला प्रसिद्ध भजन वैष्णन जन सुनाया. एक चीनी विद्यालय के लाल स्कार्फ के साथ हरे और सफेद कपड़े पहने बच्चों के दल ने अपने विद्यालय द्वारा संकलित गांधी के सबसे लोकप्रिय सूत्र वाक्यों का वर्णन किया. चीनी विद्यालय के बच्चों द्वारा वर्णित गांधीवादी सूत्र वाक्यों में, कमजोर कभी भी क्षमा नहीं करते : क्षमाशीलता मजबूत व्यक्तियों की विशेषता है और शक्ति आपके शारीरिक बल से नहीं, बल्कि अदम्य इच्छा से आती है, और किसी राष्ट्र की महानता एवं उसकी नैतिक प्रगति का मूल्यांकन उसके यहां जानवरों पर किये गये सलूक से किया जा सकता है, शामिल हैं.

गांधी के प्रशंसकों ने यहां पार्क में स्थापित बापू की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. चीन के प्रशंसित मूर्तिकार और कलाकार युआन शिकुन ने वर्ष 2005 में यहां पार्क में गांधी की प्रतिमा स्थापित की थी. युआन ने यहां गांधी के अलावा रबींद्रनाथ टैगोर की आवक्ष प्रतिमा भी बनायी थी जिसे पार्क से जुड़े संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है. यहां आज के इस कार्यक्रम में कई भारतीय राजनयिक, चीन में गांधी के प्रसंशक और वहां रह रहे भारतीय शामिल हुए. यहां भारतीय दूतावास संबंधी मामलों के प्रभारी बी विल्सन बाबू ने यहां अपने संबोधन में कहा कि गांधी की अहिंसा के लिए वकालत ने उपनिवेशवाद को खत्म किया. आजादी के लिए संघर्ष को प्रभावित किया और उनकी लड़ाई के तरीके ने मार्टिन लूथर किंग तथा नेल्सन मंडेला जैसे दुनिया के अनेक नेताओं को प्रेरित किया. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने दो अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola