अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, भारतीय अमेरिकी ले सकते हैं जगह

Updated at : 30 Sep 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा, भारतीय अमेरिकी ले सकते हैं जगह

वाशिंगटन : अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस के इस्तीफा देने के बाद अब मीडिया में दो भारतीय अमेरिकियों के उनकी जगह लेने की चर्चा है. आधिकारिक यात्रा पर महंगे निजी विमान के इस्तेमाल के आरोपों के बीच प्राइस ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया. प्राइस ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्हें अफसोस है […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री टॉम प्राइस के इस्तीफा देने के बाद अब मीडिया में दो भारतीय अमेरिकियों के उनकी जगह लेने की चर्चा है. आधिकारिक यात्रा पर महंगे निजी विमान के इस्तेमाल के आरोपों के बीच प्राइस ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया. प्राइस ने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्हें अफसोस है कि हालिया घटनाओं ने उनके स्वास्थ्य विभाग के लिए किये सभी कामों से ध्यान हटा दिया. प्राइस के इस्तीफे के बाद अब मीडिया में भारतीय अमेरिकी सीमा वर्मा और बॉबी जिंदल के उनकी जगह लेने की खबरें हैं.

मई तक 26 निजी विमानों का इस्तेमाल करने के मामले में प्राइस माफी भी मांग चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्राइस पर आधिकारिक यात्राओं के लिए महंगे चार्टर्ड विमान का इस्तेमाल करने का आरोप था. गुरुवार को उन्होंने इसके लिए 50,000 डॉलर का चेक दिया था. हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार पर इस पूरे विमान का खर्च 10 लाख डॉलर आया था. व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्राइस का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और डॉन जे राइट को कार्यवाहक मंत्री नियुक्त किया गया है. राइट अभी स्वास्थ्य मंत्रालय के उप सहायक सचिव हैं.
प्राइस के इस्तीफे के बाद ही अमेरिकी मीडिया ने इस पद के लिए संभावित उम्मीदवारों का अनुमान लगाना शुरू कर दिया. अधिकतर मीडिया रिपोर्टों में सीमा वर्मा को इस सूची में शीर्ष पर रखा है. सीमा अभी सेंटर्स फॉर मेडिकेयर एंड मेडिकेड सर्विसेज के शीर्ष पद पर काबिज हैं. इसके अलावा भारतीय अमेरिकी बॉबी जिंदल भी संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल है. पिछले साल अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान जिंदल ट्रंप के कट्टर आलोचक थे. लेकिन राजनीतिज्ञों के अनुसार स्वास्थय क्षेत्र में उनका नाम है.
इससे पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था, मैं खुश नहीं हूं, ठीक है? मैं आपको कह सकता हूं, मैं खुश नहीं हूं। बहराल ट्रंप ने अभी अपनी पसंद का खुलासा नहीं किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola