ePaper

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा-म्यांमार रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस ले

Updated at : 20 Sep 2017 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा-म्यांमार रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस ले

ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर म्यांमार से कहा है कि वह करीब 4,20,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस ले, जो बौद्ध बहुल देश में हिंसा के कारण भाग आये हैं. मीडिया खबरों में कहा गया है कि शेख हसीना ने पिछले तीन सप्ताह से जारी नये संकट को लेकर म्यांमार […]

विज्ञापन

ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक बार फिर म्यांमार से कहा है कि वह करीब 4,20,000 रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस ले, जो बौद्ध बहुल देश में हिंसा के कारण भाग आये हैं. मीडिया खबरों में कहा गया है कि शेख हसीना ने पिछले तीन सप्ताह से जारी नये संकट को लेकर म्यांमार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का भी आह्वान किया. वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए न्यू याॅर्क में हैं जहां वह बांग्लादेशी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थीं.

उन्होंने मंगलवारकी रात कहा, हमने म्यांमार से कहा है, वे लोग आपके नागरिक हैं, आपको उन्हें वापस लेना चाहिए, उन्हें सुरक्षित रखिये, उन्हें आश्रय दीजिये, कोई दमन और प्रताड़ना नहीं होनी चाहिए. हसीना ने कहा कि बांग्लादेश राजनयिक प्रयास कर रहा है ताकि म्यांमार शरणार्थियों को वापस ले.

उन्होंने कहा, लेकिन सरकार म्यांमार आह्वान पर ध्यान नहीं दे रही है. बजाय इसके, म्यांमार सीमा पर बारूदी सुरंग बिछा रहा है ताकि रोहिंग्या अपने मूल देश नहीं लौट सकें. संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर इस्लामी देशों की एक बैठक में हसीना ने कहा कि रोहिंग्या लोगों को बंगाली करार देने के लिए म्यामां दुष्प्रचार कर रहा है. उन्होंने जोर दिया कि उन लोगों को म्यांमार की नागरिकता दी जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola