मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने श्यामन पहुंचे, पांच को जिनपिंग के साथ कर सकते हैं द्विपक्षीय बैठक

Updated at : 03 Sep 2017 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने श्यामन पहुंचे, पांच को जिनपिंग के साथ कर सकते हैं द्विपक्षीय बैठक

श्यामन (चीन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में होने की संभावना है जब करीब एक हफ्ते पहले भारत और चीन ने 73 दिन तक डोकलाम मुद्दे पर कायम रहे गतिरोध को सुलझाने की घोषणा की. अधिकारियों […]

विज्ञापन

श्यामन (चीन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक कर सकते हैं. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात ऐसे समय में होने की संभावना है जब करीब एक हफ्ते पहले भारत और चीन ने 73 दिन तक डोकलाम मुद्दे पर कायम रहे गतिरोध को सुलझाने की घोषणा की. अधिकारियों के मुताबिक, ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) के नौवें शिखर सम्मेलन के इतर पांच सितंबर को दोनों नेता बैठक कर सकते हैं. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत सोमवार को होगी. प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवारको यहां पहुंच गये. अपनी यात्रा के दौरान वह सदस्य देशों के बीच साझेदारी को मजबूत बनाने के एजेंडा के समर्थन के वास्ते समूह के नेताओं के साथ ‘रचनात्मक चर्चा और सकारात्मक नतीजे’ के प्रति आशान्वित हैं.

मेजबान नेता के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद मोदी म्यांमार की यात्रा पर जायेंगे. चीन और भारत की सेना के बीच 16 जून से अगले 73 दिनों तक तनातनी कायम थी. इस तनातनी की शुरुआत उस वक्त हुई थी, जब भारतीय सेना ने चीन की सेना को डोकलाम में सड़क बनाने से रोक दिया था. बीते 28 अगस्त को भारतीय विदेश मंत्रालय ने घोषणा की थी कि नयी दिल्ली और बीजिंग ने विवादित डोकलाम क्षेत्र से अपनी-अपनी सेनाएं तेजी से हटाने का फैसला किया है. मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी सहित अन्य नेताओं से भी मुलाकात करेंगे. चीन ने मिस्र, मेक्सिको, गिनी, थाइलैंड और ताजिकिस्तान को ‘ब्रिक्स प्लस’ कवायद के तहत इस शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया है.

प्रधानमंत्री ने इस चीनी शहर के अपने दौरे के मद्देनजर कहा, ‘मैं गोवा शिखर सम्मेलन के नतीजों के आधार पर आगे बढ़ाने को उत्सुक हूं. मैं रचनात्मक चर्चा और सकारात्मक नतीजे के प्रति भी उत्सुक हूं जो चीन की अध्यक्षता में मजबूत ब्रिक्स भागीदारी के एजेंडा का समर्थन करेगा. मोदी ने ब्रिक्स पर कहा कि उनके पास ब्रिक्स सम्मेलन के इतर नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने का अवसर है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत ब्रिक्स की भूमिका को बहुत महत्व देता है जिसने प्रगति और शांति के लिए अपनी साझेदारी का दूसरा दशक शुरू किया है. विश्व में शांति और सुरक्षा को बनाये रखने तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने में ब्रिक्स की महत्वपूर्ण भूमिका है.’ मोदी ने कहा कि पांच सितंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी में होनेवाली ‘ब्रिक्स इमर्जिंग मार्केट एंड डेवलपिंग कंटरी डाॅयलाग’ में वह ब्रिक्स के साझेदारों समेत नौ अन्य देशों के नेताओं के साथ बातचीत को लेकर उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, ‘हम ब्रिक्स बिजनेस परिषद के साथ भी रूबरू होंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola